Friday, April 13, 2007

मादक शनिवार

मित्रों इस बार वर्जीनिया टेक के भारतीय कार्यक्रमों में हिंदी सिनेमा के कुछ बेहतरीन मादक और मदहोश करने वाले गाने सुनाऊंगा। आशा है कि आपको ये गाने प्रसन्न करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए देखें

कार्यक्रम प्रसारित होगा शनिवार को पूर्वी अमेरिकी समय से दोपहर १ बजे और भारतीय समय से रात को १०:३० बजे। रेडियो कार्यक्रम सुनने के लिए बस खोलिये ये लिंक http://www.wuvt.vt.edu/main.html और चटका लगाइये "Listen Online" पर। ब्लैक्सबर्ग में ये कार्यक्रम ९०.७ ऍफ़ एम पर सुना जा सकेगा। १-५४०-२३१-९८८८ पर आप फ़ोन करके फरमाइश भी कर सकते हैं अपने पसंदीदा गानों की।

आप चाहें तो टिपण्णी के द्वारा भी अपने मनपसंद गानों कि फरमाइश कर सकते हैं। मैं पूरा प्रयास करूंगा आपकी फरमाइश पूरी करने की।

राग

1 टिप्पणियाँ:

ePandit said...

बहुत खूब आज रात आपका कार्यक्रम जरुर सुनेंगे। :)