पी टी एस डी यानी "पोस्ट ट्रोमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर।" हो सकता है कि आपमें से कईयों ने यह शब्द या परिभाषा पहली बार सुनी हो। इसका सीधा सा अर्थ है, किसी ट्रॉमा यानी किसी दर्दनाक हादसे के बाद होने वाला मानसिक दबाव या असंतुलन। वर्जीनिया टेक में हाल में हुई घटना हमारे जैसे कई छात्रों और शिक्षकों के लिए दर्दनाक हादसा है और हम पी टी एस डी के अलग अलग प्रभाव देख हैं। |
Friday, April 27, 2007
पी टी एस डी: पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर
Friday, April 13, 2007
मादक शनिवार
मित्रों इस बार वर्जीनिया टेक के भारतीय कार्यक्रमों में हिंदी सिनेमा के कुछ बेहतरीन मादक और मदहोश करने वाले गाने सुनाऊंगा। आशा है कि आपको ये गाने प्रसन्न करेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए देखें। |
Friday, February 16, 2007
भारत पुनर्निर्माण दल के नेताओं से मुलाकात
इस शनिवार को वर्जीनिया टेक के भारतीय कार्यक्रम में मैं आप लोगों की मुलाकात कराऊँगा एक नये राजनैतिक दल "भारत पुनर्निर्माण दल" के नेताओं से। जैसा कि मैंने अपने चिट्ठे में पहले इस दल के बारे में आप लोगों को बताया था, ये भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र हैं जिनकी रुचि राजनीति में आ कर देश के लिए कुछ करने की है। आपसे अनुरोध है कि कार्यक्रम को सुनें और इन मेधावी छात्रों का हर तरह से मनोबल बढ़ाएं। कार्यक्रम अमरीका के पूर्वी समय के अनुसार दोपहर १:०० बजो से २:३० बजे तक, और भारत के रात ११:०० बजे से सुबह १:०० बजे तक सीधा प्रसारित किया जाएगा। सुनने के लिए इस कड़ी पर जाएँ और "Listen Online" पर चटका लगाएँ। |
Thursday, February 01, 2007
भारत: आंदोलन के लिए तैयार छात्र
आपमें से कइयों ने एक नयी राजनैतिक पार्टी का बारे में सुना होगा, जिसका नाम है "भारत पुनर्निर्माण दल।". इस आलेख में मैं आपको इस नये दल के बारे में बताना चाहूँगा और ये भी कि मैं इस नये दल के बारे में क्यों उत्साहित हूँ। अनुराग |
Tuesday, January 30, 2007
रेडियो कार्यक्रम, मेरा अनुभव, भविष्य की योजनाएँ
जनवरी 27 के कार्यक्रम के बारे में जल्दी कुछ नहीं लिख सका, इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। सबसे पहले तरुन जी को कार्यक्रम रिकार्ड करने का शुक्रिया, ये शुक्रिया खास इसलिए भी कि मेरे द्वारा जो दो जगह रिकार्डिंग की कोशिश थी, बेकार हो गई। |
Sunday, January 21, 2007
जनवरी 27 रेडियो पर हिन्दी चिट्ठाकारी
जनवरी 27 को अपने रेडियो कार्यक्रम में मैं हिन्दी चिट्ठाकारी पर चर्चा करूँगा। यह कार्यक्रम यूएस में दोपहर 1 बजे और भारत में रात के 11:30 बजे सुना जा सकेगा। इन्टरनेट पर सुनने के लिए इस पते पर जाएँ http://www.wuvt.vt.edu/main.html और "Listen Online" पर चटका लगाएँ। फिर "Available Web Streams" में जैसा आपका कनेक्शन हो उस हिसाब से चटका लगाएँ। |
Friday, December 01, 2006
भारतः एड्स पीड़ितों का नया गढ़
इस बार के मेरे रेडियो कार्यक्रम में यही चर्चा का विषय रहेगा। ज्यादा जानकारी के लिए देखें http://wuvtindian.blogspot.com/2006/12/dec-2-india-new-center-of-aids.html |
Wednesday, November 08, 2006
बिनाका गीतमाला
मित्रों मुझे बिनाका गीतमाला के एक-दो कार्यक्रमों के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस बार अपने रेडियो कार्यक्रम में प्रस्तुत करने का इरादा है। इच्छा हो तो ज़रूर सुनियेगा। |
Monday, August 28, 2006
भारतीय रेडियो कार्यक्रम वर्जीनिया टेक में
मित्रों। |
