अमरीका में रहते हुये अब ५ साल से ऊपर हो गए मगर पश्चिम में जाने का मौका हमें अब मिला। यूँ तो यात्रा करीब ४ दिन की थी, मगर दौड़ भागी में ही समय निकल गया और पर्यटन कम हो पाया। लेकिन हर नयी जगह का अपना अनुभव अलग ही होता है। सबसे बड़ी गलती ये कि हम जाते वक्त अपना कैमरा भूल गए, अब इस पर कितनी डांट खायी, ये बात फिर कभी। एक खास बात जो देखी सैन फ़्रांसिस्को में वो ये कि वहाँ के लोग पर्यावरण के प्रति बाक़ी जगहों से जागरूक लगे। कूड़ा रिसाईकल करने के लिए सब जगह सुविधाएं थीं। अधिकतर लोग सी ऍफ़ एल बल्ब का प्रयोग करते हैं। यहाँ तक कि विशालकाय सैन फ़्रांसिस्को पुल पर भी सी ऍफ़ एल बल्ब लगे थे। सैन फ़्रांसिस्को से कई छोटे शहर भी जुड़े हुए हैं, जैसे कि फ्रेमोंट, जहाँ काफी भारतीय रहते हैं। फ्रेमोंट इतना खूबसूरत है, जैसे जन्नत, बिना किसी अतिशयोक्ति। फिर से तस्वीरों कि कमी खल रही है। वहाँ एक भारतीय-पाकिस्तानी भोजनालय में ख़ूब खाना खाया। गजब का सस्ता खाना, और बड़ा स्वादिष्ट। शाम को खाने के समय ऐसे भीड़ देखने को मिलती कि लगता कोई अपने घर में खाना बनाना ही नहीं चाहता। लोग फ़ोन से आर्डर करके फिर खाना लेके भी जाते थे। सफाई के बारे में ज्यादा कुछ खास नहीं कहा जा सकता, लेकिन जहाँ इतना खाना बनता हो वहाँ ठीक ही होगा ;)। मगर जाने क्यों भारतीय दुकानों के शौचालय कहीँ साफ क्यों नहीं मिलते? कहना मुश्किल है मगर क्या ये हमारा राष्ट्रीय चरित्र दिखाता है? एक दो भारतीय कपड़ों की दुकान भी दिखी, पर जाने क्यों महिलाओं के भारतीय कपड़े अमरीका में बड़े ही बेकार मिलते हैं (हमारी धर्म पत्नी के अनुसार)। जैसा हमने पहले कहा है सैन फ़्रांसिस्को में मानचित्र आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन यहाँ अमेरिका के बाक़ी शहरों की तरह हर हाईवे एग्जिट की संख्या नहीं होती, जिससे कई बार धोखा हो सकता है कहीँ पहुंचने में, इसलिये गाड़ी चलते वक़्त ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। खैर अब हमारा सैन फ़्रांसिस्को कई बार आना जाना होता रहेगा तो तस्वीरों की कमी भी जल्दी पूरी कर देंगे। राग |
Monday, May 21, 2007
सैन फ्रांसिस्को की हमारी ताज़ा यात्रा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
5 टिप्पणियाँ:
बढ़िया रहा वृतांत. सेन फ्रांसिस्को और बिना कैमरा- यह तो घोर अन्याय है. :) अगली बार ऐसा न करना.
क्या राग बाबू, बगल में आए और चुपके से हाथ लगा कर चले गए। खैर अगली बार आएं तो बताइगा, एक ब्लॉगर मीट यहाँ भी हो जाएगी।
आपके वर्णन से लगता है कि आप फ्रीमांट के शालीमार में खाना खा कर गए हैँ वैसे स्पाइस हट या मसाला ग्रिल भी हो सकता है।
यहाँ और भी बहुत सही दूकानें हैं व उनके नाम भी बहुत खूबसूरत हैं। कभी लिखेंगे इस बारे में
बहुत नाइंसाफी है। चलिये कोई बात नही अगली बार कैमरा जरुर लेकर जाइयेगा । वैसे ये फोटो भी अच्छे है।
मगर जाने क्यों भारतीय दुकानों के शौचालय कहीँ साफ क्यों नहीं मिलते? कहना मुश्किल है मगर क्या ये हमारा राष्ट्रीय चरित्र दिखाता है?
एक गम्भीर समस्या है।
अच्छा लगा कि आप सबको वृत्तांत पठनीय लगा।
अरे पंकज भाई अपा ईमेल दीजिए, अगली बार जरूर संपर्क करेंगे। वैसे हमने तो शालीमार में खाया था।
Post a Comment